राजनीति

विधायक निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) के नेत्रत्व मे कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का आगमन बड़वारा मे होने जा रहा है । जिसकी तैयारी के संबंध मे बड़वारा विधायक विजयराघवेन्द् सिंह के निवास गढ़ी बड़वारा मे अतिमहत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाना है । बड़वारा विधायक ने कांग्रेस पार्टी के समस्त ब्लाक अध्यक्षों, समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों, समस्त मंडलम्- सेक्टर अध्यक्षों, यूवा कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई. के समस्त पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के समस्त पदाधिकारियों, एवं विधायक जी के समस्त प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि दिनांक 20 सितम्बर 2023 दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे विधायक विजय राघवेंद्र सिंह के निज निवास गढ़ी बड़वारा मे समस्त पदाधिकारियों से अतिमहत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button