क्राइम

विवाहिता ने मायके ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिलवानी । तहसील सिलवानी के ग्राम तिनघरा में एक 23 वर्षीय युवती ने मायके में घर पर ही रस्सी से फंदा लगाकर म्याल से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गदगवा निवासी जलसा आदिवासी पति रामनाथ आदिवासी उम्र 23 साल ने अज्ञात कारणों के अपने मायके में आकर घर में पशुओं को गले में बांधने वाली रस्सी से फंदा लगाकर म्याल से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौप दिया गया। सिलवानी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतिका की सुसराल और मायका के गांव की दूरी करीब 1 से 2 किलोमीटर है और उसके तीन बच्चे है।

Related Articles

Back to top button