मध्य प्रदेशहेल्थ

पल्स पोलियो अभियान का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं अस्पताल स्टाफ रहा मौजूद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज तहसील के 18 हजार बच्चों को पल्स पोलियो दो बूंद खुराक पिलाने के लिए अभियान का शुभारंभ सिविल अस्पताल परिसर बूथ पर नपाध्यक्ष संदीप लोधी द्वारा एसडीएम सौरभ मिश्रा, सीबीएमओ डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. नितिन तोमर , बीपीएम जय सिंह , सुनील राय एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन के बाद बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर किया गया ।
आपको बता दें कि पिछले पल्स पोलियो अभियान में तहसील के 17914 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई थी। इस बार शून्य से 5 वर्ष तक के 18 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके लिए 161 बूथ बनाए गए हैं । इनमें दो ट्रांजिट एवं तीन मोबाइल टीमें भी शामिल हैं।
अभियान को सफल बनाए जाने के लिए 157 टीमें तैनात की गई है , जिनमें महिला स्वास्थ्यकर्मी 14 , आशा कार्यकर्ता 156 ,उषा कार्यकर्ता 20 , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 207 एवं सहायिका 146 सहित स्वयंसेवियों को भी तैनात किया गया है ।
सीबीएमओ डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को प्रत्येक बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाया जाएगा । अगले दो दिन में घर-घर जाकर छूटे गए बच्चों को ड्रॉप्स पिलाया जाएगा।
इसके प्रचार प्रसार, जनजागृति एवं सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का सहयोग भी लिया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button