मध्य प्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस, शासकीय सीएम राइज स्कूल में मनाया

सिलवानी । शनिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस, शासकीय सीएम राइज स्कूल सिलवानी में मनाया गया।
जिसमें व्यवसायिक शिक्षा के सभी छात्र—छात्राओं द्वारा वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में स्किल डे का महत्व बताया गया। बच्चों के द्वारा नाटक, वेबसाइट डिजाइन का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस में व्यवसायिक शिक्षा तथा रोजगार परक शिक्षा के महत्व को बताया गया ।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य एनपी शिल्पी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, संस्था के शिक्षक मयंक रघुवंशी, गौरव मुखरैया, व्यवसायिक शिक्षक आकाश चौरसिया, अमित रघुवंशी एवं बड़ी संख्या में छात्र — छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में व्यवसायिक शिक्षक आकाश चौरसिया ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button