व्याप्त अनियमिताओं की जांच करने पहुंचे फुड इस्पेक्टर, नहीं सुधरी व्यवस्था तो प्रभारी से छिनेगा केन्द्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समाचार प्रकाशन के बाद ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान स्थित उर्पाजन केन्द्र में व्याप्त अनियमितओं की जांच करने के लिये सोमवार को फुड इस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा पहुंचे।
जहां पर उनके द्वारा विस्तृत जांच की गई और केन्द्र प्रभारी शरद बर्मन उर्फ बल्लू को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी हालत में गुणवत्ताहीन धान का उर्पाजन नहीं किया जाये और वहीं कुछ बोरियों में धान की तुलाई कम पाई गई और दो किसान ऐसे थे जिनकी धान की तुलाई हो चुकी थी लेकिन इनकी धान नान एफ क्यू थी जिसे फूड इस्पेक्टर ने धान साफ करवाने के बाद ही उर्पाजन करने के निर्देश केन्द्र प्रभारी को दिये।
बिना साफ किये धान का नहीं हो उर्पाजन
उपरोक्त केन्द्र में पदस्थ व्याप्त अनियमिताएं जग जाहिर है। हालांकि मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा उपरोक्त मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया जिसको संज्ञान में लेते हुये कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में सोमवार को फुड इस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा केन्द्र पहुंचे और केन्द्र को स्पष्ट हिदायत दी गई कि किसी भी हाल में बिना उड़ाये (साफ किये) धान का उर्पाजन नहीं करें, नहीं तो ऐसी स्थिति में केन्द्र प्रभारी ही जिम्मेदार होंगे।
रात में करें धान की सफाई दिन में होगी खरीदी
फुड इस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा ने केन्द्र प्रभारी को इस बात की भी हिदायत दी है कि रात के समय ही धान की सफाई करवाई जाये और दिन में खरीद हो। ऐसा करने से खरीदी प्रभावित नहीं होगी और किसानों को सुविधा भी होगी। वहीं जांच के दौरान फुड इस्पेक्टर ने केन्द्र प्रभारी को हिदायत देते हुये कहा कि केन्द्र बड़ा है इस कारण से जो भी अनियमिताएं है उनको ठीक कर लेें नहीं तो केन्द्र छीनकर किसी अन्य समिति को सौंपा जायेगा।



