व्यावसायिक क्षेत्रों का भ्रमण किया, स्वच्छता का उल्लंघन करने पर चालान भी काटे
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान नगर परिषद साईंखेड़ा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्रकुमार शर्मा एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल, जितेन्द्र पटेल, ओमप्रकाश पटैल, धर्मेन्द्र लोधी, मानसिंह मिर्धा, पत्रकार कमलेश अवधिया एवं निकाय के कर्मचारियों के द्वारा आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों में भ्रमण किया एवं व्यापारियों द्वारा सड़क किनारे दुकानों को सड़क से दूर करवाया एवं पॉलिथीन बैन अभियान के तहत सभी व्यापारी एवं नागरिकों को सिंगल यूज़ पॉलिथीन के बारे में समझाइस दी और उपयोग ना करने की अपील की इस दौरान कुछ चालान भी काटे गए और सख्त हिदायत दी की निकाय के व्यावसायिक क्षेत्र में सभी नियमों का पालन करते हुए व्यापार करेंगे बाजार में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं करेंगे । अगर कोई दुकानदार गंदगी करते हुए पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा कहीं भी थूकने के रेड स्पॉट, यूरिन के ऐलो स्पॉट आदि का भी निरीक्षण किया और सभी से अपील की निकाय को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद साईंखेड़ा का साथ दें एवं स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदार बने।



