मध्य प्रदेशराजनीति

शक्ति वंदन एनजीओ, स्व सहायता समूह संपर्क अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

रायसेन । गुरुवार को शक्ति वंदन एनजीओ वा स्व सहायता समूह संपर्क अभियान कार्यक्रम अंतर्गत सांची, रायसेन विधानसभा अंतर्गत सांची नगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रायसेन जिला प्रभारी के रूप में शशि यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा व बासौदा नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थिति रही। जिनके मार्गदर्शन समस्त महिलाओं को प्राप्त हुआ, साथ में सरिता रघुवंशी वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में उपस्थित रही। महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष गायत्री नागोरिया उपस्थिति रही, जिला कार्यक्रम प्रभारी डॉ संगीता चौरसिया महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रायसेन, महिला मोर्चा महामंत्री दिव्या ज्योति जैन, मंडल अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष सांची सुशीला अहिरवार, प्रीति चौरसिया कार्यक्रम जिलासह प्रभारी व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल मंडीदीप व सुशीला खरबई मंडल अध्यक्ष रायसेन उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 15 स्व सहायता समूह की अध्यक्ष व उनकी साथी महिलाएं व एनजीओ उपस्थित रही। जिन्होंने अपने उत्पादकों का प्रदर्शन किया व अपने कार्य के बारे में अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही। व कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button