CM Rise School में मनाया गया कु. आराध्या मिश्रा का जन्मदिन
शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित सी. एम. राइज विद्यालय अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं, संसाधनों, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, सह शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, शैक्षणिक नवाचारों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है| यहाँ संचालित प्राथमिक विद्यालय में नवाचारों से बच्चों को आनंदमय वातावरण में एफ. एल. एन. गतिविधियों द्वारा खेल खेल में शिक्षा दी जाती है | विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढाने एवं बच्चों को परिवार जैसा माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से यहाँ शिक्षकों द्वारा बच्चों का बैलकम, एवं जन्मदिन मनाने की स्वस्थ्य परंपरा को शामिल किया गया है| इसी क्रम में आज प्राथमिक खण्ड की कक्षा 1 की छात्रा कु.आराध्या मिश्रा का जन्मदिन मनाया गया| इस अवसर पर प्रभारी संस्था प्रधानाध्यापक रामकुमार नायक, अनिल कुमार मिश्रा, बंदना त्रिपाठी, अल्का तिवारी, रश्मि जैन, प्रियंका खटीक एवं पत्रकार मनीष यादव आदि ने संस्था की होनहार बालिका कु आराध्या मिश्रा को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी | तथा बच्चों नें तालियों के सुमधुर संगीत के साथ हैप्पी बर्थडे गीत गाकर दीर्घायु की कामना की |


