मध्य प्रदेश

शरद पूर्णिमा पर कायस्थ समाज में आयोजित किया कार्यक्रम

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्री चित्रगुप्त मानस मंदिर में शरद पूर्णिमा का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित कर संस्कृति के साहित्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में जहाँ एक ओर कायस्थ समाज की प्रतिभाओं ,शानवी श्रीवास्तव और अवनी श्रीवास्तव ने मनमोहक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए वहीं नगर की प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा रिदम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। ग्रुप के सदस्य रमेश भार्गव, शशांक दुबे, अभिलाष श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी शून्य, साहित्य श्रीवास्तव विनोद श्रीवास्तव , आदित्य श्रीवास्तव द्वारा भक्ति गीतों का प्रस्तुति दी गई।
समाज की माताओं बहनों ने भी अपनी भूमिका निभाई जिसमें अरुणा सक्सेना , ज्योति श्रीवास्तव , शोभा सक्सेना, भारती श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव , अमीता श्रीवास्तव द्वारा दिल को छू लेने वाले गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज जनों का एवं अतिथियों का मेडल एवं कलम के द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम में समाज के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे। बेहतरीन कविता पाठ करके कार्यक्रम को सौंदर्य प्रदान किया प्रदीप सोनी ‘शून्य ‘और आदित्य श्रीवास्तव ने । कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सतीश सक्सेना द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, गिरीश सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव पटवारी , मनीष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव ,सुनील श्रीवास्तव इंजीनियर , नवीन सक्सेना ,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button