अहीर नृत्य की प्रस्तुति, विष्णु दत्त शासकीय विद्यालय परिसर सिहोरा में विलुप्त हो रही हैं ये संस्कृति इसे बचाने की जरूरत

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जहा अहीर नृत्य की प्रस्तुति चारों ओर देखने मिलती थीं अब ये संस्कृति धीरे धीरे विलुप्त होते जा रही हैं। इस संस्कृति को बचाने सोमवार दिनांक 25 नवंबर 2024 को सीएम राइज विद्यालय पंडित विष्णु दत्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक सिहोरा में अहीर नृत्य का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में स्थानीय गांव बरगवां, गौराहा, मोहसाम, नगवां, सिहोरा निवासी अहीर टीम द्वारा भव्य नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम रविप्रकाश मिश्रा, रामकृष्ण शर्मा, पवन पुत्र म्यूजिकल ग्रुप सिहोरा के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अशोक उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय लोक परंपरा के अंतर्गत अहीर नृत्य का हमारी भारतीय संस्कृति में अपना एक अलग स्थान है। भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे अग्रणी है। यह अहीर नृत्य संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस संस्कृति को जानने समझने के साथ पहचाने का एक अवसर प्राप्त हो सके। यह संस्कृति परंपरागत बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए यह कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अहीर नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय का वातावरण उत्साह एवं आनंद से भरा पड़ा दिखाई दे रहा था। विद्यालय के उप प्राचार्य शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी दिवारी अहीर नृत्य का आनंद उठाया।
आपको बता दें कि म्यूजिकल ग्रुप संचालक आशीष यादव उनकी टीम सत्यम, राज यादव, खन्ना यादव, चोखे लाल यादव, अशोक यादव, सुनील यादव, मुन्ना यादव, रामदास यादव, उदय चंद यादव, अनुराग यादव, किशन लाल, गौरहा टीम अजय यादव, रामकृष्ण शर्मा, नेगमा टीम रामकृपाल शर्मा, सुनील चौधरी मुन्ना चौधरी ढोलक वादक आदि सदस्य उपस्थित रहे।



