शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डाॅ.आरती धुर्वे के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें डॉ जयप्रकाश अवस्थी के द्वारा आधार को वोटर आईडी से कैसे जोड़ा जाये, इस प्रक्रिया से छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया । प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे के द्वारा बताया गया कि फर्जी वोटिंग रोकने के लिए चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने की पहल की है ।जिससे चुनाव के समय देश में फर्जी वोटिंग के मामलों में लगाम लगाई जा सकें। इसकी मदद से 1 से ज्यादा क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के रजिस्ट्रेशन की पहचान होगी। जिससे एक फोटो आधारित मतदाता लिस्ट बनाने में मदद मिलेगी जो की डुप्लीकेशंस को काफी काम करेगा । इस कार्यशाला में स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती दीपिका जैन, एनएसएस प्रभारी श्रीमती अभिलाषा चौरसिया के द्वारा भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के महत्व को समझाया गया l मतदाता जागरूकता कार्यशाला में प्रार्चाय डाक्टर आरती धुर्वे, डाक्टर जयप्रकाश अवस्थी, प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती दीपिका जैन, एनएसएस प्रभारी श्रीमती अभिलाषा चौरसिया एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं की भूमिका सक्रिय रही!



