पर्यावरणमध्य प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत इंद्राणा में पौधारोपण

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । 31अगस्त शनिवार को सेक्टर इंद्राना एकीकृत बाल विकास परियोजना मझौली में “एक पेड़ मां के नाम अभियान” अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें परियोजना अधिकारी राखी सैयाम, जनपद सदस्य सीमा मनोज तिवारी, ग्राम सरपंच मीरा सोनकर, पंच बबिता चक्रवर्ती, पूर्व सरपंच मोनू बर्मन, पर्यवेक्षक अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, GRS अमित असाटी, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ के द्वारा आंवला, अनार, पपीता, आम, जामुन आदि का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही 7वे राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर वेबकास्ट का प्रसारण सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों एवं महिलाओं/बच्चों को दिखाया गया।

Related Articles

Back to top button