मध्य प्रदेश

शिव महापुराण कथा एवं शिवलिंग निर्माण के आयोजन को लेकर बाजेगाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । शुक्रवार को यहां प्रारंभ हो रहे शिव महापुराण कथा एवं शिवलिंग निर्माण के भव्य आयोजन को लेकर बाजेगाजों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की अगवानी क्षेत्रीय धर्मप्रेमी बंधुओ के द्वारा की गई ब्रह्मचारी जी महाराज की पूजा कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में इनके साथ कथा यजमान संतोष समेले अपनी धर्म पत्नी के साथ पुराण लेकर चल रहे थे। उनके साथ रथ पर सवार कथा प्रवक्ता मागरोल घाट के स्वामी ब्रह्मचारी जी महाराज चल रहे थे। बड़ी संख्या में ब्रह्मचारी भक्त मंडल के सदस्य जिनमें हिंदू उत्सव समिति पूर्व अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष कमलेश पटेल, कुलदीप बिश्नोई, रामकृष्ण श्रोत्रीय, पं. सुरेंद्र शास्त्री, पं. कोमल शास्त्री, बृजगोपाल लोया, सुरेंद्र राजपूत, लल्लू दादा सहित अनेक धर्मप्रेमी बंधु शोभायात्रा में साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर राम मंदिर से प्रारंभ होकर जवाहर चौक गल्ला बाजार माता मंदिर मार्ग लक्ष्मी चौक मुख्य मार्केट होती हुई वापस कथा स्थल ड्रीम सिटी पहुंची। शोभायात्रा के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए थे। पूरे मार्ग में श्रृद्घालु शोभा यात्रा का स्वागत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि 23 दिसंबर से प्रारंभ शिव महा पुराण का भव्य आयोजन 30 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें शिवलिंग निर्माण का संकल्प भी लिया गया है।उदयपुरा में ब्रह्मचारी शिष्य मंडल के द्वारा यह 14 वा सफल आयोजन होगा ।

Related Articles

Back to top button