श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए नर्मदा नदी रवाना, नागरिकों ने किया फूल माला पहनाकर स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। गुरुवार को आदर्श दुर्गा मानस मंडल नरापुरा रायसेन का 30 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए नर्मदा नदी घाट के लिए रवाना हुआ। मालूम हो कि श्रद्धालुओं का यह जत्था लगातार पिछले 20 वर्षों से नर्मदा नदी के लिए पैदल रवाना होता है। पितृमोक्ष अमावस्या को श्रद्धालुओं का एक जत्था बुदनी नर्मदा घाट पर पहुंचकर स्नान और पूजा-अर्चना करता है। गुरुवार को श्रद्धालुओं का जत्था नरापुरा से मंजीरों और ढोल नगाड़ों के साथ रवाना हुआ । इंडियन चौराहे पर व्यापारियों और नागरिकों ने उनका हारफूल पहनाकर स्वागत किया । जत्थे में मुन्नालाल लोधी, ,मुन्नालाल कुशवाहा और सुनील लोधी सहित अन्य 30 श्रद्धालु शामिल हुए ।श्रद्धालुओं का यह जत्था पदयात्रा करते हुए नर्मदा घाट बुधनी पहुंचेगा ।इस जत्थे में साल युवा श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही। इनमें 3 श्रद्धालु बुजुर्ग शामिल हुए।



