12 एवं 13 अगस्त में आयोजित होगा राष्ट्रीय कवि समागम, निराला साहित्य समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । निराला साहित्य जन कल्याण समिति की वार्षिक बैठक साहब सिंह धाकड़ की अध्यक्षता में कवि देवी जैन के निवास पर संपन्न हुई, बैठक के प्रथम चरण में टेलीविजन पर प्रसारित “वाह वाह क्या बात है” कार्यक्रम में अपना कविता पाठ करने पर नगर के कवि देवी जैन साहब को समिति पदाधिकारियों ने बधाई दी। तत्पश्चात समिति कोषाध्यक्ष अवध सक्सेना के द्वारा वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा बताया गया। पिछले वर्ष होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे, बैठक में अगस्त माह की 12 एवं 13 तारीख को राष्ट्रीय कवि समागम का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया, जिसमें रायसेन जिले के अलावा अन्य जिलों से भी नवोदित कवि कवित्रीयों के द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा कार्यक्रम मां शारदा हॉस्पिटल में आयोजित होगा। बैठक में कवि समागम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी कवि श्रीदेवी जैन, प्रेम नारायण साहू, अवध सक्सेना को दी गई बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष साहबसिंह धाकड़, समिति सचिव निखिल प्रभुदयाल खरे, गोपाल वासल, अनूप जैन, सईद पठान, महेंद्र भावसार एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।



