धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के सम्मान में संस्कार वैरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने निकाली आकर्षक रैली

शबरी के बेर खाते हुए श्रीराम की झांकी की गई प्रदर्शित
सिलवानी । 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के एतिहासिक समय के साक्षी देश की करोडो जनता रही। तथा देशवासियो ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात नगरो, शहरो, कस्वो में शोभायात्रा निकाली गई, मंदिरो में पूजा अर्चना कर दीप जलाए, भंडारा, रामायण, सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किए गए, आतिशवाजी कर दीवाली भी मनाई। इसी कड़ी में नगर की शैक्षणिक संस्था संस्कार वैरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने हाथो में भगवा ध्वज थामें मंगलवार को दोपहर के समय नगर में रैली निकाली। जो कि बजरंग चौराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, शिवाजी नगर, से होती हुई तहसील तिराहा पहुंची, यहां पर रैली का समापन किया गया । संस्था संचालक दुर्गेश रघुवंशी ने बताया कि रैली में प्रदर्शित की गई झांकी में भगवान श्रीराम को शबरी के बेर खाते हुए दिखाया गया, सजाई गई एक अन्य झांकी में भगवान श्रीराम के भाई भरत को प्रजा के साथ वन में 14 साल का वनवास काट कर रहे भाई राम को मनाने वन मे जाते हुए दिखाया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे जय श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे। इसके पूर्व स्कूल परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पर कि प्रदर्शित की गई झांकी में शामिल श्रीराम, माता सीता आदि पात्रो की पूजा अर्चना की गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व शिक्षक, शिक्षिकाए शामिल हुए। रैली का नगर में अनेको स्थानो पर नागरिको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button