मध्य प्रदेश

संतोष त्रिपाठी समिति प्रबंधक के पद पर नियुक्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | सहायक समिति प्रबंधक झिन्नापिपरिया से संतोष त्रिपाठी को समिति प्रबंधक के पर नियुक्त किये गए। सहकारिता विभाग में जैसे ही पता चला कि संतोष त्रिपाठी समिति प्रबंधक के पद पर नियुक्त हुए तो ढीमरखेड़ा तहसील के समस्त सेल्समैनों एवं सहायक समिति प्रबंधकों में हर्ष व्याप्त है। कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्य प्रदेश विध्यांचल भवन भोपाल के पत्र से मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सेवायुक्तो के सेवानियम के अध्याय 6 की कंडिका एवं अनुसूची 4 के अनुसार बैंक केडर कमेटी की बैठक 22.2.2024 के विषय क्रमांक 1 में लिए गए निर्णय को संयुक्त आयुक्त सहकारिता जबलपुर संभाग जबलपुर के पत्र क्रमांक 204 के तहत 13.3.2024 द्वारा अनुमोदन के पालन में समिति प्रबंधक के पद पर संतोष त्रिपाठी का अनुमोदन हुआ हैं। अधिकारियों कर्मचारियों और स्नेहियो संतोष त्रिपाठी के समिति प्रबंधक पर नियुक्त होने पर सहायक समिति प्रबंधक एवं ढीमरखेड़ा तहसील के समस्त सैल्समैनों, शुभचिन्तको ने संतोष त्रिपाठी को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button