मध्य प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 की मतगणना 4 जून को शुष्क दिवस घोषित

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा द्वारा 4 जून 2024 को मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित करते हुए मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश शर्मा द्वारा जारी आदेश अनुसार शुष्क दिवसों में संपूर्ण टीकमगढ़ जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं जिले में स्थित देशी मद्यभंडागार से मदिरा का आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

Related Articles

Back to top button