खेल
सरपंच कप 2023 : टेनिस बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान सिद्ध बाबा ग्राउण्ड में टेनिस बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है l टेनिस बाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पुराणिक के द्वारा रिबिन काट कर किया गया l आयोजन समिति की सदस्यों ने बताया कि सरपंच कप 2023 में 16 टीमों ने हिस्सा लिया टेनिस बाल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को 15,000 एवं उपविजेता 7,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा l पहला लीग मैच नैगमा एवं सिंगली के बीच खेला गया जिसमें सिंगली की टीम को हराकर नैगमा ने जीत दर्ज की l
इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, पूर्व सरपंच जगन्नाथ माझी, रविंद्र बर्मन, अरविंद गुप्ता, मुकेश बर्मन, गजराज सिंह ठाकुर, राहुल ठाकुर, अंकित बर्मन, वीरू ठाकुर, सम्राट, एवं नगर के खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही l



