मध्य प्रदेश

परशुराम जन्मोत्सव पर उमरियापान में निकाली भव्य शोभायात्रा

जय जय परशुराम के गूंजे जयकारे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सनातन जगत के आराध्य भगवान श्री हरि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती पर क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज द्वारा उमरियापान में भव्य शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से डीजे और ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के स्वजातीय बंधु शामिल हुए। बड़ी माई मंदिर से भगवान परशुराम की वेशभूषा में सुन्दर झांकी अश्व रथ में सवार होकर निकाली। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, राधा कृष्ण की जीवंत झांकियां का पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। राधा कृष्ण की वेशभूषा धारण कर नृत्य करते कलाकारों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्ग झंडा चौंक, सन्यासी बाबा, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, मचखंडा मोहल्ला, अजाद चौंक, न्यू बस स्टैंड से होते हुए बड़ी माई मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभा यात्रा में विजय दुबे, संतोष दुबे, मौजीलाल पौराणिक, बसंत मिश्रा, अश्वनी शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, संजय पाण्डेय, वीरन गर्ग, कमलेश पौराणिक, जमुना प्रसाद तिवारी, कुलदीप तिवारी, कमोद तिवारी, दिलीप बाजपेयी, सतीश गौतम, ललित गौतम, सीएल शुक्ला, शैलेन्द्र पौराणिक, अजीत पाण्डेय, सिद्दार्थ दीक्षित, संजू दीक्षित, रिंकू मिश्रा, छोटू मिश्रा, मनीष रंजन मिश्रा, नरेंद्र त्रिपाठी, राजू गर्ग, राजीव पाठक, जित्तू गौतम, सुनील पाठक, अमित गर्ग, आनंद मिश्रा, प्रमोद गौतम, राकेश त्रिपाठी, राहुल पाण्डेय, धर्मेन्द्र गौतम, पंकज तिवारी, मनमोहन मिश्रा, जगमोहन मिश्रा, मोनू गौतम, आशुतोष मिश्रा, मृत्युंजय उपाध्याय, मनीष पौराणिक, अनूप मिश्रा, ओमकार शर्मा, आदर्श ज्योतिषी, अनूप दुबे, रमेश पाण्डेय, रामकिशोर पाण्डेय, अश्वनी तिवारी, राहुल दुबे, अनिल मिश्रा, सुशील मिश्रा, बृजेश मिश्रा, परशुराम मिश्रा, अनिल दीक्षित, शैलेन्द्र बाजपेयी, शैलेष बाजपेयी, सुजीत बाजपेयी, आदित्य दुबे, विराट पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, शैलेन्द्र परोहा आदि बड़ी संख्या में विप्र जन मौजूद। यातायात व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने स्टाफ़ के साथ मुस्तैद रहे ।

Related Articles

Back to top button