सिद्धनधाम में श्रीराम कथा, गुरु दर्शन करने निकला जन सैलाब

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर क्षेत्र से 7 किलोमीटर दूरी पर पर्वतो के बीच मे स्थापित लोढा सिद्धन धाम में चल रहे श्रीराम कथा कुर्रे पिपरिया मे आस्था का जन सैलाब देखने को मिला । सिद्ध नगरी कुर्रे पिपरिया गांव श्रद्धा भक्ती के साथ धर्म प्रेमी रोजाना धाम में पहुंच कर भक्ति में लगा हुआ है। यहा पर श्रीश्री एक हजार आठ श्री बालसंत जू महाराज सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ के नाम से विख्यात तो हैं ही वही 52 संतो मे बाल संत की नगरी सिद्धन धाम में प्रति वर्ष बंसत पंचमी तिथि को श्रीराम वार्षिक उत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता है। श्रीराम कथा सुनने भक्त दिनो दिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रीराम कथा एवं श्री राम वार्षिक उत्सव 14 फरवरी से चल रही हैं और 21 फरवरी 2024 तक चलेगी। कथा व्यास श्रीराम कथा जगद्गुरु स्वामी सियारामशरण महाराज उपस्थिति में की जा रही हैं।
सिद्धन धाम महंत सीता रामशरण महाराज ने सभी संतो को इस श्रीराम वार्षिक उत्सव व श्रीराम कथा व राम स्मरण शक्ति मे डूबे हुए हैं। सभी भक्तगणो व क्षेत्रीय शिष्यों को सिद्धन धाम में श्रीराम कथा व श्री श्री 1008 लोढ़ा सिद्धन धाम श्री गुरुवर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
सज गई श्री राम कुटिया, सज गये पंडाल – श्री राम वार्षिक उत्सव व श्री राम कथा को लेकर लोढ़ा पहाड़ मंदिर मे पूर्ण रूप से हो रही कथा। वही पहाड़ो के बीच बने सिद्धन धाम की सुदंरता की वादियो का आनंद भी सभी भक्त प्रेमी उठा रहे हैं। साथ ही यहां पहुँचने पर प्रकाश मन तन को निर्मल कर देता हैं। कार्यक्रम सिद्धन धाम मे रोजाना प्रसाद वितरण किया जा रहा है।



