मध्य प्रदेश

सियावास सेवा समिति ने पन्नी बीनने वालों को गर्म कपड़े प्रदान किए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पन्नी आदि बीन कर उसके विक्रय से अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले कुछ परिवार लोहा मिल के पास खुले आसमान के नीचे तंबू तान का निवास कर रहे हैं इसकी जानकारी लगते ही सियावास सेवा समिति के कार्यकर्ता पहुंचे और गरीब परिवारों को गर्म कपड़े प्रदान किए ताकि वे सर्दी से अपने परिवार का बचाव कर सकें।
सियावास सेवा समिति ने बिस्तर कम्बल और बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए। यहां रह रहे लोग सागर जिले के घुमन्तु परिवार हैं। ये हर वर्ष यहाँ आकर अस्थाई आशियाना बनाकर रहने लगते हैं। परिवार के बड़े मजदूरी करते हैं और बच्चे घूम कर पन्नी प्लास्टिक और अन्य कबाड़ा बेंचकर गुजारा करते हैं।समिति ने मौके पर पहुंच कर जब देखा तब स्थिति दयनीय लगी। समिति ने त्वरित निर्णय लेकर 12 परिवारों एवं 15 बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। नए गर्म कपड़े पहन कर बच्चों की खुशी देखते बनती थी। सभी लोग सहायता पाकर प्रसन्न चित्त थे।
समिति के महामंत्री ऋषिराज शर्मा ने सामग्री बांटने से पहले घुमंतु कबीले के लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया तथा शराब आदि के सेवन न करने पर जोर देते हुए उसके दुष्प्रभाव बताए। समिति के संरक्षक विद्यानन्द शर्मा, कन्हैयालाल साहू ने सदस्यों के सहयोग से सामग्री वितरित की। सेवा स्थल पर समिति के अध्यक्ष संतोष कंडया, सदस्य प्रदीप सोनी ‘शून्य ‘ रामगोपाल नेमा, रमेश भार्गव, रामकृष्ण पांडेय , मनोज पाठक, देवनारायण शर्मा, सुनील शर्मा, अभिलाष श्रीवास्तव, कृष्णा विट्टू यादव पत्रकार, मयंक सिंघई, इमरत लाल साहू, राकेश सोनी, राजेश साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button