सीधी घटना को लेकर जैसीनगर में कांग्रेसियों ने जमकर किया प्रदर्शन
पुलिस सीएम के पुतले के पीछे भागती रही और कांग्रेसियों ने कर दिए 2 पुतला दहन
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है, वहीं बुधवार दोपहर कांग्रेसियों ने जैसीनगर के गेहूंरास चौराहा पर जमकर प्रदर्शन किया, एक तरफ जहां कांग्रेसी सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे इतने में ही दूसरी तरफ से कुछ कांग्रेसी सीएम व सीधी घटनाक्रम के आरोपी प्रवेश शुक्ला का पुतला जलाकर ले आई इस दौरान जैसीनगर थाना प्रभारी कमल सिंह और बिलहरा चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल पुतले को छुड़ाने पीछे भागते रहे लेकिन तब तक पुतला दहन हो गया, उसके बाद पुलिसकर्मी पुतले को पानी की बौछार से आग बुझाते हुए नजर आए!
वही युवा कांग्रेस के सुरखी विधानसभा अध्यक्ष राहुल गर्ग ने कहा कि मामले में आरोपी पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज हो साथी सीधी विधायक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सीएम का इस्तीफा हो ।



