मध्य प्रदेश

सेन शक्ति महा संगठन की बैठक संपन्न, सेन महाराज की जयंती को लेकर चर्चा

सुल्तानगंज । शुक्रवार को सेन समाज की बैठक सुल्तानगंज के मंदिर प्रांगण में सेन शक्ति महा संगठन के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र सेन समाज के बंधु बड़ी संख्या एकत्रित हुए, सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर बड़े धूमधाम से मनाई जायेगी। बैठक में सेन शक्ति महा संगठन जिला उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद सेन जी एवं संगठन महामंत्री के पद पर राम अवतार सेन को नियुक्त किया ।
बैठक में सुल्तानगंज, बेगमगंज, सिलवानी से सेन बंधु उपस्थित हुए । बैठक में राजा बाबू अध्यक्ष सेन समाज, राकेश सिंह वकील साहब सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के साथ ही कई बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमे समाज में शिक्षा पर जोर दिया जाए और सभी को संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button