मध्य प्रदेश
मतदाता जागरूकता : मध्यान्ह भोजन समूहों की व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन

सिलवानी । लोकसभा निर्वाचन 2024 की थीम पर शुक्रवार को जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी के सभा कक्ष में मध्यान्ह भोजन समूहों के द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों पर व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत स्वच्छता समूह की थीम प्रतियोगिता वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड सिलवानी के 12 मध्यान्ह भोजन समूहों ने अपने स्वादिष्ट भोजन के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार, जनपद शिक्षा केंद्र के मध्यान्ह भोजन प्रभारी बीएसी लक्ष्मीनारायण मालवीय एवं समस्त बीएसी और जन शिक्षक साथी उपस्थित रहे।



