सेवा के रूप में मनेगी पूर्व मुख्यमंत्री की जंयती : सुरेन्द्र पटवा

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मण्डीदीप। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पदम विभूषण स्व. श्री सुंदरलाल पटवा की जन्म जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है।
उक्ताशय की जानकारी भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने नगर में होटल विनायक में आयोजित प्रेसवर्ता में दी। उन्होने बताया कि पदम विभूषण स्व. श्री सुंदरलाल पटवा जी की जन्मजयंती पर विधानसभा को विकास की सोगाते मिलने वाली है। उन्होने प्रेसवर्ता में बताया कि नगर में गुरूवार को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । साथ ही उससे पूर्व बुधवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयेाजन सुल्तानपुर में किया गया। जिसमें 2567 लोगो स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। वही शुक्रवार को सुल्तानपुर में पदम विभूषण स्व. श्री सुंदरलाल पटवा जी की जन्मजयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का भी आनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंयका अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द जैन, जिला मंत्री प्रेमशंकर साहू, मण्डल महामंत्री अमित जैन , संजय मीना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



