मध्य प्रदेश

सेवा सहकारी समिति रसीलपूर उपार्जन केन्द्र रमपुरा वेयर हाउस डोलिया खेड़ा के समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे निलंबित

उपार्जन केंद्र प्रभारी गोपाल पटेल के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त सहकारिता को दिए गए निर्देश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत दल लगातार उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर रहा हैं। इसी क्रम में रमपुरा वेयर हाउस डोलिया खेड़ा केंद्र प्रभारी गोपाल प्रसाद पटैल एवं समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे के द्वारा कृषकों से 1 लाख 27 हजार 517 रुपये की अवैध वसूली कर उपार्जन नीति का उल्लंघन करने के आरोप में समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे एवं खरीदी केंद्र प्रभारी गोपाल पटेल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था।
अपर कलेक्टर मीना मसराम ने बताया प्रस्तुत जबाव संतुष्टिकारक नहीं होने से सेवा सहकारी समिति रसीलपुर के समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे को निलंबित किया गया है। अपर कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र प्रभारी मूल पद विक्रेता गोपाल पटेल के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त सहकारिता को आदेशित किया है कार्यवाही कर अवगत कराएं।
उन्होंने कृषकों से 1 लाख 27 हजार 517 रूपये की अवैध रूप से ली गई राशि की वसूली हेतु महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दमोह को पत्र जारी कर आगामी कार्यवाही से अवगत कराने कहा है।

Related Articles

Back to top button