मध्य प्रदेश
सोजनीधाम हनुमानजी की शरण में पहुंचे पटवारी, सौंपा ज्ञापन
सिलवानी । पिछले एक सप्ताह से लगातार पटवारी अपनी 2800 ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। विरोध स्वरुप पटवारी रोजाना अलग अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रहेइसी क्रम में मंगलवार को सभी पटवारी ने तहसील कार्यालय से सोजनीधाम तक 6 किमी की यात्रा मोटरसाइकिल से की और यहां दर्शन उपरांत अपनी मांग पूर्ति को लेकर हनुमान जी के चरणों में ज्ञापन दिया। इस दौरान पटवारी हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि पटवारियों की ।
हड़ताल के कारण नामातरण, फोती, सीमांकन जैसे अनेक काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं नायब तहसीलदारों की भी हड़ताल के कारण तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस अवसर पर गजेंद्र लोधी, पर्वत सिंह, आरएस रघुवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



