धार्मिक

सोमेश्वर धाम के ताले खुलवाने हिंदूवादी संगठन के लोग, पीले चावल वितरित कर सोमेश्वर धाम मन्दिर के ताले खुलवाने की उठा रहे मांग

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन की ऐतिहासिक किले की पहाड़ी पर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के ताले खुलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।
हिन्दूवादी संगठनों ने शहरवासियों के साथ एक संपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत शासन, प्रशासन को जगाने और सोमेश्वर धाम मन्दिर के ताले खुलवाने के लिए शहर में पीले चावल के साथ पंफलेट बांटे जा रहे हैं। पीले चावल देकर 24 जुलाई को दोपहर 2 बजे सोमेश्वर धाम मन्दिर के ताला खुलवाने के लिए सभी लोगों से सागर तिराहे पर एकत्रित होने के लिए कहा जा रहा है। श्रद्धालुओं की विडंबना यह है कि उन्हें रायसेन किले की दुर्गम चढ़ाई कर शिव मंदिर पहुंचने के बाद भी महादेव के दर्शन नहीं हो पाते। क्योंकि मंदिर के मेनगेट पर वर्षभर ताला लगा रहता है ।
अभी सिर्फ साल में एक रोज महाशिवरात्रि पर्व पर खुलते हैं किले की पहाड़ी स्थित सोमेश्वर धाम मन्दिर के पट वर्ष में सिर्फ एक बार महाशिवरात्रि पर्व के दिन ही सीमित समय के लिए सोमेश्वर मंदिर के ताले खोले जाते हैं। रायसेन आए सीहोर के सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान सोमेश्वर शिव मंदिर के ताले खुलवाने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय पुरातत्व विभाग से मांग की थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने भी प्रण किया था कि जब तक शिव मंदिर के ताले नहीं के ताले खुल जाते वे अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगी। हालांकि इन सबके बाद भी आज तक मंदिर के ताले नहीं खुल सके हैं।केंद्र की मोदी सरकार ने जरूर रायसेन किले के शिव मन्दिर सहित देश के 11 अन्य मंदिरों के जल्द ताले खुलवाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button