मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस आई तो ना लाडली रहेगी ना ही बहना : शिवराजसिंह चौहान

मीडिया के सवालों से बचकर रफू चक्कर हुए चौहान
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। हेलीकॉप्टर से बरेली पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावधान रहना बहनों कांग्रेस सरकार आई तो ना लाडली रहेगी ना बहना इसलिए आप भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए निकल जाए और उदयपुरा बरेली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजिए। बरेली उदयपुरा देवरी के विकास में कोई कमी नहीं आने,दूंगा किसानों की धान 3100 रूपए क्विंटल, गेंहू 2700 रूपए क्लिंटल और लाड़ली लक्ष्मी, कन्या विवाह की राशि भी बढ़ जाएगी । उन्होंने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र का चुनाव नहीं है नरेंद्र तो निमित्र मात्र है चुनाव भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है यह चुनाव प्रगति और विकास का चुनाव है याद रखना जब बरेली जीतते हैं तब ही मेरी सरकार बनती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उदयपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल के जन समर्थन में बरेली दशहरा मैदान में चार बजे सभा को संबोधित किया |
इस दौरान शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। मैडम प्रियंका गांधी कह रही थी कि, मामा तो कंस भी था। मैडम प्रियंका आप वैसे ही काम करते हो तो आपको कंस ही दिखाई देगा। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि, हम भाजपा के पांच पांडवों से लड़ रहे है, फिर ये तो कौरव हुए। कांग्रेस कभी भी रिश्तों को समझ नहीं सकती है। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, नरेंद्र मोदी जी का आभार है कि, उन्होंने गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल तक के लिए और बढ़ा दिया। मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं।
यह केवल नरेंद्र का चुनाव नहीं है यह मध्य प्रदेश के विकास और प्रकृति का चुनाव है कहां नरेन्द्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा से चुनाव जीतेंगे तो उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा बरेली जीती है जब ही मेरी सरकार बनती है 2013 में आपने भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया था रामकिशन पटेल यहां से विधायक थे 2013 से 18 के बीच विधानसभा में हुआ विकास किसी से छुपी नहीं है चाहे बरेली में पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरेली सिविल हॉस्पिटल, नर्मदा नल-जल योजना, ग्राम देवरी को नगर परिषद तहसील का दर्जा, फोरलेन सड़क सहित बरेली उदयपुरा नगर की मुख्य मार्ग सड़क गांव गांव सड़कों का जाल सहित क्षेत्र में हुए विकास कार्यो ने कीर्तिमान स्थापित किया था फर्क आपके सामने हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं | मध्यप्रदेश में एकतरफा आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाना है। शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनसमुदाय से मध्यप्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, और डबल इंजन की सरकार में मोदी जी के आशीर्वाद से हमने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्यो को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है लेकिन मध्यप्रदेश को विकास की राह पर और भी आगे ले जाकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाना है। जिसके लिए मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी है। इसलिए प्रदेश में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में एकतरफा आशीर्वाद देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाना है। लेकन मीडिया से दूरी बनाते हुए पत्रकारों के सवालों से बचकर समय का बहाना बनाकर रफू चक्कर हुए शिवराज सिंह चौहान।
इस दौरान उप्र सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामकिशन पटेल,जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रामकिशन चौहान, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, विधानसभा चुनाव प्रभारी सुरेंन्द्र तिवारी, आकांक्षी विधानसभा प्रभारी भगवंत सिंह कुशवाह, विधानसभा संयोजक प्रहलाद लोधी, नपं अध्यक्ष हेमंत चौधरी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पाठक,श्रवण पटेल, हरनाम सिंह राजपूत, श्रमिक आयोग अध्यक्ष भागचंद उइके, जोधाराम ठाकुर, जोधा सिंह अटवाल, नेपाल सिंह राजपूत, राजेन्द्र ठाकुर, सीमा चौहान, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button