धार्मिकमध्य प्रदेश

बरसते पानी में विमान में बैठकर जल विहार को निकले भगवान, नगर वासियों ने किया जगह जगह स्वागत

सिलवानी । नगर सहित आसपास के क्षेत्र में बरसते पानी में जल झूलनी एकादशी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रीराम मंदिर जमनियापुरा तथा श्री जानकी रमण साकेत धाम काठिया मंदिर से भगवान के विमान भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण को निकले।
शोभायात्रा की शुरुआत हिंदू उत्सव समिति सिलवानी के बैनर तले श्रीराम मंदिर जमनियापुरा से हुई, जहां भजन मंडलियों ने भक्ति रस में डूबे हुए भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात विमान नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्रीराम मंदिर जमनियापुरा एवं श्री जानकी रमण साकेत धाम काठिया मंदिर पहुंचे।
यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन कर स्वागत किया एवं जगह-जगह झूले सजाकर गोपालजी को झुलाया गया। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
श्री राम मंदिर में भगवान को जल विहार कराया गया और उपरांत सामूहिक प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button