मध्य प्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने सिलवानी जनसेवामित्र रेखा लोधी को दिया नियुक्ति पत्र
रायसेन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवाओं के कौशल विकास के लिए मुख्यमंत्री जनसेवामित्र इंटर्नशिप योजना चलाई जा रही है जिसमे पहले भी प्रत्येक ब्लॉक् में 15 जनसेवा मित्रों को रखा गया था इसी क्रम के द्वतीय चरण में मुख्यमंत्री जनसेवामित्र बैच – 2 का शुभारंभ किया किया जिमसें बम्होरी की रेखा लोधी का चयन जनसेवामित्र के रूप में हुआ इसी के उपलक्ष्य में रायसेन के शासकीय महाविद्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम रखा गया जिसमें मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने प्रमाण पत्र वितरित किये एवं शुभकामनाएं दी। इनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।



