सड़क पर आये छात्रों और शाला में हुई तोडफ़ोड़ मामले में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में पहुंच जांच दल
व्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । नगर के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में हुई तोड़ फोड़ और छात्रों द्वारा किये गए भोपाल-सागर सड़क मार्ग पर चक्का जाम सम्बन्धी जांच के लिए बुधवार को जिलास्तरीय टीम ने शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया।
जिलाशिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया, डीपीसी एसके उपाध्याय, प्रभारी बीआरसी आर.आर.सिंह, संकुल प्राचार्य पिसी दीवार एंव सुनील कुमार रजक ने भी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए शाला में उपस्थित छात्रों से भी इस सम्बंध कर दोषियों पर कार्यवाही करने का अस्वशन दिया है।
शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में अनिमितताओं की भरमार है स्थानीय शिक्षक इस शाला में बीस-पच्चीस सालो से जमे हुये है इन शिक्षकों के रसूक के आगे विभाग भी नतमस्तक रहता है संस्था में जब जिस शिक्षक का मन होता है आ जाता है जब मनहोता है घर चले जाते है कक्षाओं में केवल फरमल्टी निभाते है जिस का नज़ारा सोमवार को देखने में आया जब छठवीं, सातवीं, आठवीं के बच्चों सड़क पर आ गये और स्कूल हेडमास्टर श्रीमति रितु नायक के खिलाफ नारे वाजी करते नज़र आये जिस से इस बात का अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षकों के आपसी मदभेदों और शिक्षा विभाग की लापरवाही से शाला में पदस्थ शिक्षक ही निरंकुश है तो वह छात्रों को क्या शिक्षा देंते है यह तो अब जगज़ाहिर है।
शाला हुई तोड़फोड़ और सड़क पर हुई नारेबाजी के लिए जो भी शिक्षक जुमेदार हो उनपर कठोर कार्यवाही करते हुए आरोपियों से शिक्षा विभाग को शाला हुई तोड़फोड़ की वसूली करनी चाहिए साथ ही यहां जमे सालों से शिक्षकों को कहि और भेजकर नये स्टॉप को यहां लाना चाहिये जिससे छात्रों का भविष्य में कुछ सुधार हो और शाला में चल रहे आपसी शिक्षकों के विवाद से शाला को मुक्ति मिल सके नही तो किसी दिन शिक्षकों के आपसी विवाद और विभागीय निरंकुशता की वजह से कोई बड़ी घटना शाला में घट सकती है।
या फिर केवल शिक्षा विभाग विना किसी पर कोई कार्यवाही किये केवल जांच का इस गम्भीर घटना क्रम को यूं दावा देगा यह देखने बाली बात होगी।
आर.आर. सिंह प्रभारी बीआरसी, बीओ का कहना है- अभी जांच चल रही जिले के वरिष्ठ अधिकारीयों ने भी शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया है जांच बाद जो आरोपी होंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी।
पीसी दीवार, सुनील कुमार रजक संकुल प्राचार्य का कहना है- जिले एंव स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों ने गैरतगंज शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुये घटना क्रम की क्रमवद्ध तरीके से जांच की है इसमें जो भी दोषी होगा उस पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।





