बिछिया में पांच माह खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछिया ग्राम में लगभग 5 महीने से ट्रांसफार्मर खराब है अधिकारियों से बार बार शिकायत करने के बाद आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला । गौरतलब है कि सभी किसानों के बकाया बिलों का भुगतान भी हो गया है और फिलहाल नए बिल भी जनरेट हो गए है फिर भी विद्युत मंडल का उदासीन रवैया बरकरार है । जब इस बारे में अभियंता विपिन सिंह से बात की तो उन्होंने गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए कहा कि जांच करेंगे ऐसा उन्होंने पहले भी कहा लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । इसके अलावा उमरियापान विद्युत मंडल के अंतर्गत धनवाही फीटर की लाइन अनेकों जगह से क्षतिग्रस्त है जिनका कोई मेंटिनेंस समय में नहीं हुआ परिणामस्वरूप करेंट से पूर्व में कई मवेशियों की जान भी जा चुकी है। और भविष्य में मानवीय हानि की प्रबल संभावना है। अधिकारीयों की तानाशाही से अन्नदाता को परेशान किया जा रहा है और ऐसा लगता है कोई साजिश के तहत जानबूझ कर लापरवाही बरती जा रही है ताकि किसान परेशान होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करे।



