हिन्दी दिवस पर हुए विविध आयोजन, बताई की हिंदी की महत्वता
सिलवानी । नगर के विद्यालयों में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मां शारदा विद्यालय में हिंदी दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य मदन सिंह रघुवंशी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
शिक्षको ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। वहीं विद्यार्थियों ने भी हिंदी दिवस पर अपने विचार रखे। विद्यालय में हिंदी दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। अपने जीवन पर वाक्य लिखें और अपनी प्रतिभा दिखाई।
संस्था की उप प्राचार्य सोनल रघुवंशी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, संविधान द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को मातृभाषा का दर्जा दिया गया। हमें हिंदी भाषा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल
वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया बच्चों को हिंदी भाषा के महत्व और महत्ता पर ध्यान देने के साथ भारत की भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और भारत की एकता का प्रतीक बताया गया बच्चों ने पोस्टर बनाकर हिंदी दिवस का संदेश दिया।



