खेल

प्रीमियर लीग का समापन, ज्ञान सागर 11 बनी विजेता

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । ग्राम उचेरा जमुनिया में चल रहा प्रीमियर लीग का समापन दिवस पर ज्ञान सागर इलेवन टीम ने फाइनल मैच में जीत हासिल की और ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया, वही ये मैच 8 टीमो के ऑनर के बीच जीपील देखने को मिला जिसमे सेमीफाइनल मैच गणेश कोचिंग, ज्ञान सागर, अमीर इलेवन, राजपूत इलेवन के बीच खेला गया, वही फाइनल मैच ज्ञान सागर इलेवन ओर राजपुत इलेवन के बीच खेला गया जिसमें राजपूत इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में 86 रन बनाए वही ज्ञान सागर इलेवन की टीम ने 4 विकेट से अपनी जीत हासिल कर मेन ऑफ दा की ट्राफी पर कब्जा किया। वही ज्ञान सागर को प्रथम पुरस्कार 21000 प्रदान किया व द्वितीय पुरुस्कार 10500 राजपूत इलेवन को प्रदान किया।
मैच का फाइनल मुकाबला देखने ग्रामीण का जन सैलाब पहुँच सभी क्रिकेट प्रेमियों ने फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और विजेता टीम ज्ञान सागर इलेवन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी इसमें उपस्थित समस्त आठ टीमों के ओनर उपस्थित रहे एवं ग्राम के सरपंच, जनपद सदस्य मौजूद रहे एवं सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ज्ञान सागर इलेवन टीम के ओनर पुष्पेंद्र कुमार कुशवाहा एवं ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल जमुनिया के संचालक द्वारा समस्त खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर बेस्ट बॉलर बेस्ट बैट्समैन तथा’ बेस्ट फील्डर सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं एवं समस्त खिलाड़ियों को खिलाड़ी की भावना बनाए रखने एवं अपने करियर को ऊंचाई पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button