कमलनाथ पर जमकर बरसे शिवराज, 1 करोड़ 32 लाख बहनों का भाई हूँ, चिंता मत करो पैसे बढ़ा कर 3 हजार तक दूंगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नगर चंदिया में हजारों की संख्या में लोगों ने किया स्वागत
रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 के चंदिया नगर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, भारी भीड़ तो आई लेकिन सभी हेलीकॉप्टर देखने आए थे। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 सीएम राइज स्कूल खोलने की घोषणा किये साथ ही कमलनाथ पर जम कर निशाना साधे।
भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह मंच से अपने लिए वोट मांग कर अपना उद्बोधन समाप्त कर दिए, कहे कि सीएम साहब के पास समय न होने के कारण बस इतना ही बोलेंगे।
सीएम ने कहा हमारे और जनता के बीच बेरिकेटिंग नही होना चाहिये, हमारे अलावा किसी ने इतना काम किया क्या, हमको चंदिया की जनता जो कहेगी हम करके देंगे। अपने को बहनों का मामा बताते रहे। एक और संकल्प की बात किये, कहे कि यदि जियूँगा तो एक और काम करूंगा।
बहनों को पैसे मांगने पड़ते थे इसलिए हम बहनों के लिए हर महीना पैसे डालेंगे।
10 तारीख को धनतेरस होने के कारण सभी बहनों के खाते में 7 तारीख से ही हम खातों में पैसा डालेंगे, जितनी बहने बची हैं उनके खाते में भी पैसा भेजेंगे। 21 वर्ष से ऊपर की उम्र वाली बेटियां चाहे विवाहित हों या अविवाहित सभी के खाते में पैसा आएगा। 1 करोड़ 32 लाख बहनों का भाई हूँ, चिंता मत करो पैसे बढ़ा कर 3 हजार तक दूंगा। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कहे कि अभी करकेली में 38 करोड़ रुपये की लागत से 1 सीएम राइज स्कूल बन रही है यदि इस बार आप लोग जिताएंगे तो मैं बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 सीएम राइज स्कूल खोल दूंगा, इस बार एक परिवार एक रोजगार दूंगा।
वहीं कमलनाथ पर जम कर बरसे, कहे कि कमलनाथ भ्रस्टाचार का मॉडल है, मेरे बच्चों से लैपटॉप छिनने का मॉडल, कन्या विवाह बन्द करने का मॉडल, बैगा, भारिया, सहरिया के पैसों को बंद करने का मॉडल, तीर्थ यात्रा बन्द करने का मॉडल हैं। हम सभी को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करवाएंगे, अपनी सारी योजनाओं को गिनाते हुए बताए कि ये कमलनाथ सभी योजनाओं को बंद करने का मॉडल है।
कांग्रेस के ऊपर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहे कि कांग्रेस ने बहुत बड़ा पाप किया है मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी में होती थी हमने उसको हिंदी में किया है, इस वर्ष हम पीएमटी के लिए 2 लिस्ट बनाएंगे, एक सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए दूसरी निजी स्कूल के बच्चों के लिए।
वहीं सभा स्थल में लाई गई भीड़ में 70 प्रतिशत जनता हेलिकॉप्टर देखने आई थी, जब ग्राम नरवार निवासी लल्ला बर्मन से जानकारी ली गई कि यहां क्यों आये थे तो बताया कि हेलीकॉप्टर देखने आए थे। वहीं भोजन की व्यवस्था में भारी भीड़ दिखी लेकिन लोगों में सीएम के भाषण को लेकर कोई रूचि नही रही।
गौरतलब है कि जहां शिवराज सिंह कमलनाथ को भ्रष्टाचार का मॉडल बताते नही थके वहीं खुद भी तीन बार उमरिया जिले में हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक उसका पता नही है, जहां सड़कों की बात किये तो 10 वर्ष में उमरिया से शहडोल रोड नही बन पाई।
चंदिया नगर को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है लेकिन चंदिया नगर खुद अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है, वर्षों से बन रहा बस स्टैंड, स्टेडियम अभी तक नही बन पाया। इतना ही नही खुद को ईमानदार बताने वाले मुख्यमंत्री के ऊपर भी व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाले जैसे कई आरोप लगे हुए हैं। इतना ही नही उनकी जनजातीय मंत्री के ऊपर भी बाह्य विद्युतीकरण जैसे सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगे हुए है, उस पर कोई चर्चा करने को तैयार नही रहे। वैसे भी अब जनता जागरूक हो गई है, ये पब्लिक है सब जानती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मिथलेश एड. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अरविंद चतुर्वेदी, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अनुपम चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, दिनेश पांडे, स्वप्निल चतुर्वेदी, नीलेश राज, रामनारायण पयासी, प्रीति पयासी, मंजु कोल, पार्षद अखिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष कंजा कोल सहित हजारों की संख्या में लोगों ने नगर आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



