बोलेरो से 23 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिलवानी । गुरुवार की रात्रि में गंभीर अपराध की सूचना पर थाना बम्होरी पुलिस ने अवैध रूप से बोलेरो वाहन क्रमांक MP04 EB 2352 से शराब का परिवहन करते पाई गई। जिसमें कुल 23 पेटी 204 लीटर 840 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 2 लाख रुपए पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 32/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी मोंटी मेहरा पिता काशीराम मेहरा उम्र 24 साल निवासी डोकरी बमनई थाना बम्होरी एवं अमन उर्फ गोरेलाल जायसवाल पिता नंदलाल जायसवाल उम्र 22 साल निवासी मऊगंज जिला मऊगंज को गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रीतमसिंह राजपूत सहित पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि बम्होरी 112 डायल में पदस्थ प्रधान आरक्षक अशोक मीणा को सूचना मिलने पर बम्होरी देवनगर मार्ग पर बोलेरो वाहन का पीछा कर रोका गया। जिसमें विभिन्न ब्रांडो की 27 पेटी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



