गौशाला में 100 फलदार पौधे लगाए गए एवं वायुदूत एप्प पर भी अपलोड किए

सिलवानी । शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया परिसर के समीप शनिवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 100 फलदार पौधे लगाए गए एवं वायुदूत एप्प पर भी अपलोड किए गए।
ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया के नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ जो कि गौशाला परिसर में ही है। इसके उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार ने गौशाला का निरीक्षण किया, गौवंश शेड में गौपूजन किया। गौशाला संचालनकर्ता महालक्ष्मी स्व सहायता समूह जमुनिया द्वारा किए जा रहे कार्यो हेतु प्रसन्नता व्यक्त की एवं ऐसे ही गौमाता की सेवा में लगे रहे मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर सुशील गोयल एसडीओ मनरेगा, गजेंद्रसिंह रघुवंशी, सुनील विकासखंड समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान , राजेश साकेत समूह प्रेरक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनोज साहू अधीक्षक कृषि उद्यान, क्लस्टर के सरपंच एवं सचिव के साथ ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया जनपद सदस्य विमला बाई, सरपंच संजय तुमराम, सचिव साहबसिंह लोधी, रामेश्वर राय जीआरएस, पंचगण, कृष्णकुमार साहू प्रभारी प्राचार्य हाईस्कूल जमुनिया, अमरसिंह इमने प्रभारी माध्यमिक शाला धोलपुर, स्कूल के बच्चे, प्रदीप कुमार प्रजापति परामर्शदाता मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम, चन्दन प्रजापति अध्यक्ष महालक्ष्मी स्व सहायता समूह, गीता विश्वकर्मा सचिव एवं सदस्यों के साथ गौशाला के सभी कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



