धार्मिकमध्य प्रदेश

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए उमरियापान से 11 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। कटनी जिले के उमरियापान न्यू बस स्टैंड से 11 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। वैष्णो देवी जाने से पहले श्रद्धालुओं ने बड़ी माई मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन कर सकुशल यात्रा की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने माता पिता बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। उमरियापान से श्रद्धालु शाम 5 बजे बस से कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां से ट्रेन पर बैठकर जम्मू-कश्मीर स्थित कटरा रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्रद्धालुओं ने बताया कि कटरा पहुंचने के बाद वे आगे की शेष यात्रा बस और पैदल पूरी करेंगे। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं में मुकेश लखेरा, पावन चौरसिया, पप्पू चौरसिया, संजीत चौरसिया, रोहित चौरसिया, सुशील चौरसिया, सुख्खी गुप्ता, मुकेश चौरसिया, मनोज चौरसिया, दिलीप डीके चौरसिया सहित कुल11 श्रद्धालु शामिल हैं।
मंडल अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि, “मातारानी के दरबार में जाना सौभाग्य की बात है । क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलमय यात्रा की कामना की।
वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश चौरसिया, शैलेष बाजपेई, अनूप चौरसिया, दिलीप तिवारी, अम्मू चौरसिया, अप्पी चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया ने भी सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं सनातन धर्म को बढ़ावा देने के साथ ही समाज को एकजुट करने का कार्य करती हैं।

Related Articles

Back to top button