ज्योतिष

16 जुलाई 2023 : सूर्य कर रहे हैं कर्क राशि में गोचर किन राशियों का होगा भाग्योदय ?

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
llॐll⚜️”ॐ नमः शिवाय”⚜️llॐll
श्री हरि

🔮 16 जुलाई 2023 : सूर्य कर रहे हैं कर्क राशि में गोचर किन राशियों का होगा भाग्योदय?
📝 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है और इस घटना को सूर्य संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य 16 जुलाई को चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बताया जा रहा है कि अग्नि तत्व ग्रह सूर्य का जल तत्व राशि कर्क में जाना एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। इस बदलाव के बाद जहां मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं तो वहीं इन 4 राशियों का बुरा समय भी शुरू हो सकता है। इन राशियों को करियर और धन समेत सभी मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर शुभ रहने वाला है।
🐑 मेष राशि : कर्क राशि में सूर्य का गोचर जातकों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। मेष राशि का स्वामी मंगल है। यह गोचर मेष राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार लेकर आएगा और पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। इससे सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त तरक्की भी मिलती है और प्राइवेट नौकरी में उच्च पद मिलने की संभावना भी अधिक रहती है। इस अवधि में पढ़ाई में प्रदर्शन भी बेहतर रहेगा और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना भी काफी अधिक है।
🐂 वृषभ राशि : गोचर सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान के समान है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अगर आप अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करके काम करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद न बढ़ने दें। धार्मिक, सामाजिक, और अध्यात्म काम में रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सेवा या नागरिकता के लिए किए गए प्रयास में सफलता मिल सकती है।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : गोचर में सूर्य के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य विशेषकर नेत्र संबंधी विकारों के प्रति सचेत रहना होगा। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें। झगड़े-विवादों से दूर रहें और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही निपटा लें। पैतृक संपत्ति या जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कार्यस्थल पर किसी षड़यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर होगा कि काम पूरा करके सीधे घर आ जाएं। पारिवारिक माहौल को तनावपूर्ण बनाने से बचें।
🦀 कर्क राशि : सूर्य के कर्क राशि में गोचर करते ही जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगा क्योंकि आपकी राशि में सूर्य दूसरे भाव का स्वामी है। ग्रह की चाल से राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी नियंत्रण में रहेंगी। इससे विवाह में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। लोगों को अपनी मौजूदा नौकरी बदलने के नए अवसर मिलेंगे और वे अपनी नौकरी में पदोन्नति से उचित वेतन की उम्मीद करेंगे। इस गोचर से दांपत्य जीवन में कड़वाहट कम होगी।
🦁 सिंह राशि : सूर्य आपकी ही राशि का स्वामी है, लेकिन कर्क राशि में गोचर के दौरान वह आपके बारहवें भाव में विराजमान होगा, इसलिए विदेश में रहने वाले या विदेश से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों को सूर्य से लाभ हो सकता है। हालांकि इस समय सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस दौरान आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए। योग ध्यान भी इस समय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। यदि आपके घर का कोई सदस्य पहले से ही बीमार है तो उसका भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को संचित धन खर्च करने से बचना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
👰🏻 कन्या राशि : सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपको अच्छे फलों की प्राप्ति कराएगा। आपकी आर्थिक चुनौतियां दूर होंगी और आपको धन लाभ होता नजर आएगा। समाज के कुछ बड़े प्रभावशाली लोग और प्रशासन में आपकी पैठ मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र से आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तो आपका पद बढ़ सकता है। यह गोचर प्रेम संबंधों में कुछ तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए आपको अपने अहंकार को एक तरफ रखकर अपने प्यार को महत्व देना चाहिए। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति के मौके मिलेंगे। पढ़ाई को लेकर आप अधिक प्रयास करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको इस गोचर के दौरान थोड़ा ध्यान देना होगा।
⚖️ तुला राशि : के जातकों के लिए इसका असर करियर की संभावनाओं पर पड़ेगा और वेतन में वृद्धि की संभावना सकारात्मक रहेगी। सूर्य गोचर जातकों के लिए बहुत लाभ लाता है और लोगों को अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करता है। यह जातकों को उनकी प्रतिष्ठा बढ़ाने और कार्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा करने में भी मदद करता है। परिवार के साथ संबंधों में सुधार होने की संभावना है। नया वाहन खरीदने की भी उच्च संभावना है और विवादों से निपटना आसान होगा।
🦂 वृश्चिक राशि : सूर्य के गोचर का प्रभाव कई मायनों में अच्छी सफलता दिलाएगा। भाग्य में वृद्धि होगी और धर्म-अध्यात्म में भी रुचि बढ़ेगी। यदि आप किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं तो ग्रह गोचर अनुकूल है। धार्मिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। आप अपने पराक्रम के बल पर विपरीत परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। योजनाओं और रणनीतियों को पूरा होने तक गोपनीय रखें।
🏹 धनु राशि : गोचर में सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित रहेगा। जमीन जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आग, जहर और दवाइयों के रिएक्शन से बचें। लोग आपके खिलाफ साजिश रचने से पीछे नहीं हटेंगे। कार्यस्थल पर भी साजिश का शिकार होने से बचें। विवाद और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझाएं।
🐊 मकर राशि : सूर्य का गोचर वैवाहिक मामलों में परेशानी पैदा कर सकता है। ससुराल पक्ष से भी मतभेद न बढ़ने दें। व्यवसाय की दृष्टि से ग्रह गोचर अच्छा रहेगा। विवाद और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे।
⚱️ कुम्भ राशि : सूर्य गोचर का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में सावधान रहें। कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी तथा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र और छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम संबंधित मामलों में उदासीनता रहेगी, इसलिए बिजनेस पर ध्यान देना ही समझदारी होगी। संतान संबंधी चिंता भी आपको परेशान कर सकती है।
🐬 मीन राशि : सूर्य का गोचर कई अप्रत्याशित परिणाम लाएगा। न केवल आध्यात्मिक उन्नति होगी, बल्कि समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे और कई दिनों से दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलने की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवविवाहित जोड़े के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव की भी संभावना है। इन सबके बावजूद प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

Related Articles

Back to top button