क्राइम

मजदूरों से भरी टाटा पिकप उड़ना सड़क के नजदीक पलटी

चीख पुकार के साथ घटना स्थल पर मची अफरातफरी, कई मजदूर घायल
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ना सड़क में धान का रोपा लगाकर पाटन से समनापुर तारादेही लोट रही टाटा पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4906 टाटा पिकप वैन जो मजदूरों को लेकर रात 8 बजे के आस पास उड़ना सड़क से वापिस केवलारी समनापुर जिला दमोह लोट रही थी तभी तेज रफ्तार पिकप वैन बाईक सवार को बचाने की वजह से अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। जिससे घटना स्थल पर चीख पुकार मंच गई।
बताया जा रहा है कि पिकप वाहन में 30 से 40 मजदूर थे जिनको चोटे आई है मौके से दो एंबुलेंस मजदूरों को लेकर जबलपुर की ओर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस कुछ भी बताने तैयार नहीं है। जिस तरह चालक की लापरवाही की वजह से पिकप वाहन पलटा है बहुत से मजदूरों को चोटे आई है। जब घटना की जानकारी जुटाने पाटन थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
परिवहन विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी अनुसार वाहन मालिक महेश यादव पिता इमारत यादव निवासी 71 वार्ड न 14 ग्राम केवलारी समनापुर, तारादेही जिला दमोह एवं चालक सुनील कुमार गौड़ निवासी समनापुर तारादेही बताया जा रहा है इसके अलावा चालक के पास लाइसेंस भी नहीं है।
मीडिया लगातार धान का रोपा लगाने वाले मजदूरों को कमर्शियल वाहनों में ठूस-ठूस भरकर पुलिस थाने के सामने से रोजाना सैकड़ों वाहन आवाजाही कर रहे थे लेकिन पाटन की मुस्तैद पुलिस के अफसर एवं कर्मचारी मौन धारण किए है जबकि इस संबंध में पुलिस एसडीओपी सारिका पाण्डेय को भी अवगत कराया था लेकिन उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसका परिणाम आज की घटना बयां कर रही है।

Related Articles

Back to top button