17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज थानांतर्गत ककरुआ गुलाब में गुरुवार शुक्रवार की बीती रात अज्ञात कारण के चलते एक 17 वर्षीय आदिवासी किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
सुल्तानगंज थानाप्रभारी श्यामराज सिंह ने बताया कि ककरुआ गुलाब में कुंदनसिंह आदिवासी के 17 वर्षीय पुत्र चार्ली राजा ने अज्ञात कारणों के चलते घर के पास एक पेड़ पर लटककर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वह घर से भोजन करके निकला लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो रात करीब 3 बजे उसके पिता ने उठकर तलाश किया तो वह घर के पास ही एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। तब उसने पड़ोसी को जगाकर बताया ।
पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच में लिया और शुक्रवार सुबह शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है ।



