धार्मिक

2 दिवसीय अखंड रामायण पाठ कन्या भोज हवन पूजन साथ के साथ हुआ समापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम बीजाडोगरी़ के श्री रामकुमार मंदिर में चल रही दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सोमवार को अखंड रामायण पाठ पूर्णाहुति हवन व कन्याभोज के साथ समापन किया गया। महंत श्रीराम अनुग्रह दास महाराज जी के सान्निध्य में आयोजन किया गया था। जिसमें मंदिर के पुजारी विदेश नायक ने बताया यह आयोजन विश्व कल्याण किसानों की अच्छी फसलों क्षेत्र में सुख शांति के लिए किया गया । इस दौरान बीजाडोगरी़ सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button