क्राइममध्य प्रदेश

2 पर बका से हमला, एक की मौत उमरियापान थाने के भनपुरा कला का मामला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम भनपुरा कला में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा दो लोगों पर जराही (बका) से हमला कर दिया गया जिसमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई है। वहीं दूसरे का जिला चिकित्सालय में ईलाज जारी है।
उमरियापान थाना प्रभारी गणेश विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को यह सूचना मिली थी कि भनपुरा निवासी अशोक उर्फ बैहा के द्वारा विकास विश्वकर्मा पिता रामविशाल विश्वकर्मा उम्र-15 वर्ष निवासी भनपुरा तथा फुल्लू उर्फ फूलचंद पिता बंशु यादव उम्र-70 वर्ष निवासी-भनपुरा कला पर जराही (बका) से हमला कर दिया गया है जिससे उक्त दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटे कारित हुई है। तत्काल पुलिस द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कटनी, एसडीओपी स्लीमनाबाद को सूचित किया गया। वहीं घायलों को उमरियापान शासकीय अस्पताल लाया गया है जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल कटनी रिफर कर दिया गया, जिसमें से रास्ते में ही फुल्लू उर्फ फूलचंद यादव की मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुये आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुये उसे गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अशोक उर्फ बैहा रामकुण्डी के जंगल में छुपा हुआ है जहां पर पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुये आरोपी को दबोच लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध 307, 326, 324, 294, 506 भारतीय दंड विधान का मामला पंजीबद्ध किया गया। घायल की मृत्यु उपरांत धारा 302 में वृद्धि की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी गणेश विश्वकर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार झारिया, रामेश्वर तिवारी, मानसिंह मार्को, अवधभूषण दुबे, बसंत परौहा, शैलेश दमोहिया, रत्नेश दुबे, योगेश पटैल, भाग सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button