क्राइम

2 वर्ष के मासूम का अपहरण रिश्ते के दादा ने किया था डेढ़ किलो सोने की फिरोती के लिए

पुलिस ने मामले की गुत्थी कुछ ही घंटे में सुलझा कर 24 घंटे के अंदर बच्चे को सुरक्षित माता-पिता को सौंपा
घटना में प्रयुक्त दो बाइक एक ईको वैन जब्त

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। रायसेन जिले के बेगमगंज सिलवानी विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल के 2 वर्षीय पोते के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने महज 17 घंटे के भीतर ही सुलझाई और दो आरोपियों के साथ मासूम दिव्यम को छिंदवाड़ा के तामिया से और एक आरोपी को पलोहा से किया गिरफ्तार। दिव्यम का गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम पलोहा में अपने घर के बाहर से हुआ था अपहरण।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए तीन थानों की पुलिस को इस मामले की जांच में लगाया था और खुद एसपी पंकज कुमार पांडे ने बारीकी से मौके का मुआयना करते हुए पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए थे,तीन थानों बेगमगंज गैरतगंज सिलवानी की पुलिस की 11 टीमों ने महज 17 घंटे की मेहनत के बाद ही अपहरण के मुख्य आरोपी ग्राम पलोहा निवासी अरविंद गौर उर्फ अन्नू को बेगमगंज से तथा दो आरोपियों करहोला निवासी राहुल पटेल व एक अन्य उमेश गौर को छिंदवाड़ा के तामिया से किया गिरफ्तार, मासूम दिव्यम पूरी तरह सुरक्षित है घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था तो वहीं हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए हर एंगल पर जांच की और समय रहते ही तीन आरोपियों के साथ दिव्यम को बरामद कर लिया।मासूम दिव्यम के मिलने की खबर पाकर परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वही जब पुलिस अधिकारी आईजी होशंगाबाद मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, एसडीओपी अनिल मौर्य सिलवानी, थाना प्रभारी राजीव उइके, महिला सब- इंस्पेक्टर बबिता विश्वकर्मा सिलवानी, गैरतगंज टीआई डीपी लोहिया दिव्यम को लेकर उसके घर पहुंचे तो ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा फूल बरसा कर आतिशबाजी करते हुए दिव्यम सहित पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया वहीं ग्राम वासियों सहित बेगमगंज वासियों व जैन समाज की ओर से सभी पुलिस पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शाल श्री फल से सम्मानित किया।पुलिस की इस तत्परता से पूरे जिले भर पुलिस की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे का कहना है कि आरोपी तीन है मासूम दिव्यम के रिश्तेदार थे तथा उनको यह मालूम था कि कहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है वहीं से इन्होंने मासूम दिव्यम को अगवा किया था और आरोपी दिव्यम के घर एक पत्र छोड़ गए थे जिसमें डेढ़ किलो सोना वह भी पंजाब ज्वेलर्स से टच कराया हुआ की मांग की थी अन्यथा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
ऐसी स्थिति में बड़ी बारीकी से जब जांच की गई तो तीनों आरोपी घर परिवार के रिश्तेदार ही निकले।
आपको बता दें कि अपहरण का मास्टर माइंड योगेंद्र पटेल की बुआ का लड़का अरविंद पटेल उर्फ अन्नू पटेल 32 वर्ष पिता स्व. रामगोपाल पटेल निवासी बटयावदा (राहतगढ़) जिला सागर हाल निवास ग्राम पलोहा बेगमगंज निकला जो रिश्ते में बच्चे का दादा लगता है। मुख्य आरोपित अरविंद पटेल का पलोहा में ही भोपाल रोड पर एक आलीशान मकान एवं 28 एकड़ कृषि भूमि, एक हार्वेस्टर, ट्रैक्टर, कार समेत कई प्रॉपर्टी है। ये गांव पर पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री समेत अकेला रहता है,
बच्चों के अपहरण के लिए अरविंद पटेल ने अपने चाचा ससुर के लड़के राहुल पटेल निवासी करहोला (गैरतगंज) एवं एक अन्य साथी उमेश गौर को साथ लेकर षड्यंत्र रचा था। बच्चों का अपहरण कर वह मोटरसाइकिल से बसिया ढाबे तक पहुंचे वहां एक वैन से लेकर गए लेकिन वैन सिलवानी के सांई खेड़ा में बिगड़ गई तब उन्होंने 45000 में एक दूसरी मोटर साइकिल शाईन खरीदी वह भी आगे जाकर खराब हो गई तब अन्य साधनों से लेकर तामिया पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने विभिन्न तकनीकों साइबर सेल आदि की मदद से आरोपियों को धर दबोचाने मैं सफलता हासिल कर ली जिसकी चाहूं और तारीफ हो रही है।

Related Articles

Back to top button