धार्मिक

25 दिसम्बर 2025 तुलसी पूजन दिवस पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
श्री हरि‌ नारायण
🌳 25 दिसम्बर 2025 तुलसी पूजन दिवस पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त और शुभकामनाएं…..
👉🏼 हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसलिए इस पौधे की पूजा करने से सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। ये दिन तुलसी के धार्मिक और औषधीय महत्व को दर्शाता है। बता दें इस पर्व को मनाने की शुरुआत 2014 में हुई थी। देश के कई साधु-संतों ने 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से लेकर आज तक हर साल इस दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता आ रहा है। चलिए जान लेते हैं आचार्य श्री गोपी राम से इस पर्व की पूजा विधि और मुहूर्त।
⚛️ तुलसी पूजन दिवस शुभ मुहूर्त
25 दिसम्बर 2025 को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजे से 10 बजे तक रहेगा। वहीं की पूजा का मुहूर्त 05:30 बजे से 07 बजे तक रहेगा।
🙇🏻 तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं 2025_
➡️ तुलसी पूजन के मौके पर यही प्रार्थना है कि मां तुलसी आपके जीवन को सुख से भर दें। तुलसी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
➡️ सुख और संपदा का आगमन होगा, जिस घर में तुलसी का पौधा होगा। तुलसी पूजन दिवस की शुभकामनाएं।
➡️ तुलसी पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपके घर को सुरक्षा और सकारात्मकता से भर दें।
📖 तुलसी पूजन दिवस पूजा विधि
तुलसी पूजन दिवस के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।* स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।*
इसके बाद तुलसी के पौधे को अक्षत, चंदन और रोली चढ़ाएं।* फिर अपनी श्रद्धानुसार तुलसी की 7, 11, 21 या 111 परिक्रमा करें।*
तुलसी माता के मंत्रों का जाप करें।* परिवार सहित तुलसी माता की आरती करें। आरती के बाद भोग लगाएं। *अंत में सभी में प्रसाद बांट दें।
🗣️ *तुलसी माता के मंत्र*
*महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।। *ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।

Related Articles

Back to top button