ज्योतिष

26 जुलाई 2025 शुक्र गोचर मिथुन राशि में, 14 साल बाद बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग जानिए कौन – कौन सी राशियां होंगी मालामाल

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री Զเधॆ कृष्णा
🔮 26 जुलाई 2025 शुक्र गोचर मिथुन राशि में, 14 साल बाद बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग जानिए कौन – कौन सी राशियां होंगी मालामाल……
👉🏼 शुक्र गोचर मिथुन राशि में 26 जुलाई को होगा। 26 जुलाई को शुक्र सुबह 8:45 पर मिथुन में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर के साथ ही गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। 26 जुलाई को शुक्र मिथुन राशि में पहुंच जाएंगे जहां पहले से ही गुरु विराजमान रहेंगे। शुक्र और गुरु की युति होने से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। मिथुन राशि में ऐसा संयोग 24 साल बाद बनने जा रहा है। इससे पहले मिथुन राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का वर्ष 2001 में बना था। जिससे कुम्भ, तुला सहित 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। हालांकि, इस बार गजलक्ष्मी राजयोग पर राहु की पंचम दृष्टि भी रहेगी। ऐसे में राहु भी इन राशियों को चतुराई और कूटनीति से लाभ दिलाने की कोशिश करेंगे। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार,26 जुलाई को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में पहुंचेंगे। इसी के साथ गुरु और शुक्र का डबल प्रभाव राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से शुक्र गोचर से किन 5 राशियों को लाभ मिलने वाला है।
🐑 मेष राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का मेष राशि पर प्रभाव शुक्र गोचर 2025 के दौरान आपकी बातचीत की कला में निखार आएगा, जिससे न केवल नई बातें सीखने के मौके मिलेंगे, बल्कि आर्थिक रूप से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप लेखन, वाणी या किसी प्रकार की पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े काम करते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आपकी बुद्धिमत्ता और तर्क शक्ति का उपयोग कर आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। इस समय आपकी बातचीत में मिठास और समझदारी आएगी, जिससे आपके रिश्ते और बेहतर हो सकते हैं। हालांकि, रिश्तों को लेकर अचानक कोई फैसला लेने से बचें। कोई भी बात सोच-समझकर और दिल से कहें, तभी रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
🪶 उपाय: शुक्र के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनें और “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
🐂 वृषभ राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का वृषभ राशि पर प्रभाव शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 2025, रिश्तों को संतुलित करने और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के संकेत दे रहा है। इस दौरान बातचीत में विनम्रता और सहयोग की भावना से आपको आर्थिक स्थिरता के मौके मिल सकते हैं। टीमवर्क और समझदारी भरा व्यवहार आपको प्रोफेशन में आगे बढ़ाएगा।परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कोशिश करें। खुलकर बात करने से कई पुराने मुद्दे हल हो सकते हैं और घर का माहौल ज्यादा शांतिपूर्ण हो सकता है।
🪶 उपाय: शुक्रवार को किसी ज़रूरतमंद को दान करें और दूध जैसी सफेद चीज़ों का सेवन करें।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि – शुक्र गोचर 2025 मिथुन राशि का बढ़ेगा सुख शुक्र गोचर 2025 मिथुन राशि का बढ़ेगा सुख शुक्र का गोचर मिथुन राशि में ही होने जा रहा है। ऐसे में आपकी राशि में ही गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। शुक्र का गोचर पहले भाव में होने से आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ प्रसिद्धि भी मिलेगी। इस दौरान आपकी पैतृक संपत्ति का सुख मिलने की भी संभावनाएं हैं। आप महसूस करेंगे की आपके आसपास जितने भी लोग है उनका व्यवहार अब आपके साथ सुधरने लगा है। साथ ही आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास भी रहेगा जिससे आपके मन में उमंग और खुशियां रहेंगी। आपके खर्चे भी काफी रहेंगे लेकिन, आप इस समय लग्जरी आदि पर ज्यादा पैसा खर्च करेंगे। जिससे आपको एक अलग ही खुशी मिलेगी। वाहन आदि भी खरीदने के योग बन रहे हैं।
🪶 उपाय: नियमित ध्यान करें और व्यवहार में विनम्रता रखें।
🦀 कर्क राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का कर्क राशि पर प्रभाव शुक्र गोचर 2025 का समय आपके लिए आध्यात्मिक विकास, पढ़ाई और यात्राओं से जुड़ा हुआ है। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश या कोई नया ज्ञान अर्जित करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप किसी शैक्षणिक या रिसर्च से जुड़े क्षेत्र में हैं तो ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है।अपने गुरुओं, मेंटर्स और घर के बुजुर्गों से रिश्ते मजबूत करें। उनके अनुभव से आपको जीवन के कई निजी और प्रोफेशनल फैसलों में मदद मिलेगी।
🪶 उपाय: रोज़ शाम को चंद्रमा को सफेद फूल अर्पित करें और “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
🦁 सिंह राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का सिंह राशि पर प्रभाव शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 2025, आपके जीवन में बदलाव और आत्म-विकास के नए अवसर लेकर आ सकता है। आपको छुपे हुए या अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। नए रास्तों को अपनाने से न डरें और परिवर्तन को खुले दिल से स्वीकार करें, इससे आपको आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है।रिश्तों में धैर्य और खुलकर बात करना बेहद ज़रूरी रहेगा। किसी भी तरह के वर्चस्व या अहंकार की लड़ाई से बचें। सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करें, तभी रिश्ते मजबूत रहेंगे।
🪶 उपाय: हर शाम देसी घी का दीपक जलाएं और “आदित्य हृदय स्तोत्र” का पाठ करें।
👰🏻‍♀ कन्या राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का कन्या राशि पर प्रभाव शुक्र गोचर 2025 के दौरान आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाएं। व्यावहारिक सोच और सूझ-बूझ से काम लें, तभी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। नेटवर्किंग और दूसरों के साथ मिलकर काम करना आपको भविष्य में अच्छे फल देगा। पार्टनरशिप को स्वीकार करें और दूसरों की बातों को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी आप खुद को देते हैं, यही सामंजस्य बनाए रखेगा।
🪶 उपाय: ज़रूरतमंदों को हरी सब्ज़ियाँ दान करें और “विष्णु सहस्रनाम” का पाठ करें। इससे रिश्तों में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
⚖️ तुला राशि – शुक्र गोचर 2025 तुला राशि के लिए फायदेमंद समय शुक्र गोचर 2025 तुला राशि के लिए फायदेमंद समय तुला राशिवालों के नौवें भाव में गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। ऐसे में तुला राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपके लिए यह अवधि बहुत ही भाग्यशाली रहने वाली है। आपको अपने पिता से लाभ मिल सकता है। साथ ही आपका मन अब धर्म कर्म के कार्यों पर अधिक रहेगा। आपको इस समय महसूस होगा की आपको सभी जगह से सहयोग मिल रहा है। जिस वजह से आप हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपकी लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं यह यात्राएं आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेंगी।
🪶 उपाय: शुक्रवार के दिन गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं और “श्री सूक्त” का पाठ करें।
🦂 वृश्चिक राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि पर प्रभाव शुक्र गोचर 2025, आपके करियर में तरक्की के नए मौके लेकर आ सकता है। प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन सकते हैं। लेकिन साथ ही तनाव को संभालना भी बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ज़्यादा दबाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। बातचीत में थोड़ा संयम रखें ताकि कोई गलतफहमी न हो। सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनें और धैर्य से जवाब दें। इससे रिश्ते बेहतर बनेंगे।
🪶 उपाय: शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।
🏹 धनु राशि – शुक्र गोचर 2025 धनु राशि को मिलेगा गजलक्ष्मी राजयोग से फायदा शुक्र गोचर 2025 धनु राशि को मिलेगा गजलक्ष्मी राजयोग से फायदा धनु राशि पर शुक्र और गुरु की सप्तम दृष्टि रहेगी। आपकी राशि से सातवें भाव में ही गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। ऐसे में आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ते और संबंध मजबूत होंगे। वहीं, इस अवधि में आपको करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आपका कोई कानूनी फैसला चल रहा है तो आपके हक में फैसला आ सकता है। जो लोग किसी के साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें इस दौरान बड़ा धन लाभ हो सकता है। बस आपको इस अवधि में अवसर पहचानने होंगे।
🪶 उपाय: पीले पुखराज रत्न धारण करें और रोज़ाना कृतज्ञता की भावना के साथ प्रार्थना करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
🐊 मकर राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का मकर राशि पर प्रभाव शुक्र गोचर 2025 के दौरान आर्थिक रूप से थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन अगर आप धैर्य से काम लें तो आगे चलकर अच्छे नतीजे मिलेंगे। फिलहाल कोई बड़ा या जल्दीबाज़ी वाला फैसला न लें, बल्कि एक मजबूत नींव बनाने की कोशिश करें।आध्यात्मिकता की ओर झुकाव आपको मानसिक शांति देगा। अपने अंदर की दुनिया को शांत रखें और बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
🪶 उपाय: शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु को केले अर्पित करें और उपवास रखें। इससे जीवन में सुरक्षा और शुभ फल की प्राप्ति होगी।
⚱️ कुम्भ राशि – शुक्र गोचर 2025 कुंभ राशि की बढ़ेगी आय शुक्र गोचर 2025 कुंभ राशि की बढ़ेगी आय कुम्भ राशि से पंचम भाव में गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। ऐसे में कुम्भ राशि के लोगों को अपनी संतान से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जो शादीशुदा लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं इस अवधि में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। साथ ही इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी साबित होगा क्योंकि, क्योंकि, इस दौरान आपको प्रतिस्पर्धी आदि एग्जाम में सफलता मिल सकती है। आप अपनी स्किल्स में भी विकास देखने को मिलेगा। जिस वजह से नौकरीपेशा जातक अच्छी आय कमा सकते हैं।
🪶 उपाय: “बृहस्पति स्तोत्र” का नियमित जाप करें और शिक्षा से जुड़ी किसी संस्था या विद्यार्थी को दान दें।
🐬 मीन राशि – शुक्र राशि परिवर्तन का मीन राशि पर प्रभाव शुक्र गोचर 2025 के दौरान घर और रिश्तों में जो सुकून और सामंजस्य बनेगा, वही आपको आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगा। जब आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा, तब आपके लिए तरक्की और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे। इसलिए अपने रिश्तों को समय दें और उन्हें संजोएं। अपने करीबियों के साथ प्यार और सहानुभूति से पेश आएं। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखें और ऐसा माहौल बनाएं जहां सभी सुरक्षित और स्नेहिल महसूस करें।
🪶 उपाय: ज़रूरी कामों में सफेद कपड़े पहनें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

Related Articles

Back to top button