मध्य प्रदेश

पिपरिया शुक्ल में वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती मनाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में रानी झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वीरांगना रानी झलकारी बाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए । विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई के स्वतंत्रता संघर्ष में उनके अद्वितीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका निरंतर महत्वपूर्ण हो रही है और रानी झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं के जीवन से नई पीढ़ी को साहस, पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, गीत की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाजसेवी संतोष दुबे, राजेश ब्यौहार, गोविंद प्रताप सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, पारस पटेल, महामंत्री अंकित झारिया सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button