मध्य प्रदेश
ढीमरखेड़ा क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के कटनी अल्प प्रवास के दौरान ढीमरखेड़ा भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर ढीमरखेड़ा क्षेत्र की जनसमस्याओं से अवगत कराया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में विद्युत समस्या, किसानों के लिए खाद्य बीज सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने ढीमरखेड़ा क्षेत्र की समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया । इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, संदीप सोनी, आशीष चौरसिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



